'मैं भारत और पाकिस्तान के करीब हूं, वह एक बुरा हमला था...' पहलगाम आतंकी हमले पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप-Video

Trump on Pahalgam Terror Attack: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव रहा है और दोनों देश आपस में इसे 'किसी न किसी तरह' सुलझा लेंगे।

Trump on Pahalgam Terror Attack:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक 'बुरा हमला' था। रोम जाते समय एयरफोर्स वन में सवार एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा से तनाव रहा है और दोनों देश आपस में इसे 'किसी न किसी तरह' सुलझा लेंगे।

Trump on Pahalgam Terror Attack

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले पर दी प्रतिक्रिया

एएनआई ने ट्रंप के हवाले से कहा, 'मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं। कश्मीर में वे एक हजार साल से लड़ रहे हैं। कश्मीर एक हजार साल से चल रहा है, शायद उससे भी ज्यादा समय से। वह एक बुरा हमला था (आतंकवादी हमला)।'

End of Feed