हैदराबाद की छात्रा की लंदन में हत्या, ब्राजीलियन फ्लैटमेट ने घोंपा चाकू

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 14, 2023, 06:26 PM IST

पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो महिलाओं को चाकू मारा गया था और आपात सेवा के कर्मियों की तमाम कोशिश के बाद भी 27 वर्षीय महिला को बचाया नहीं जा सका। जबकि, दूसरी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ब्रिटेन के उत्तरी लंदन में 27 वर्षीय भारतीय मूल की महिला की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। स्कॉटलैंड यार्ड ने बुधवार कहा कि हत्या के संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मंगलवार को वेम्बली के नील क्रिसेंट में एक आवासीय संपत्ति में हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान अब तक ज़ाहिर नहीं की है जबकि भारत से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह हैदराबाद की युवा पेशेवर कोंथम तेजस्विनी है।

Hyderabad student stabbed to Death in London

लंदन में हैदराबाद की छात्रा की हत्या

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस औपचारिक रूप से उसकी पहचान जारी कर सकती है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इससे पहले ब्राजील के नागरिक केवेन एंटोनियो लौरेंको डी मोरिस की एक तस्वीर जारी की थी और मंगलवार सुबह हुए हमले के संदिग्ध के तौर पर उसका पता लगाने में जनता से मदद मांगी थी।

End of Feed