इजराइल-फिलिस्तीन जंग में मारे जा रहे निर्दोषों के नाम...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 07:08 PM IST

हमास के हमले में आम इजराइली मारे गए थे। तो इजराइल के हमलों में भी आम फिलिस्तीनी मारे जा रहे हैं। तर्क शास्त्र के जानकार युद्ध का तर्क जुटा ही लेंगे। लेकिन बेकसूर लोगों और मासूम बच्चों के नरसंहार को कोई तर्क सही नहीं ठहरा सकता।

ख़ून अपना हो या पराया हो

israel.

इजराइल हमास जंग में जा चुकी है सैकड़ों की जान

नस्ल-ए-आदम का ख़ून है आख़िर

जंग मशरिक़ में हो कि मग़रिब में

अम्न-ए-आलम का ख़ून है आख़िर

जंग तो ख़ुद ही एक मसला है

जंग क्या मसलों का हल देगी

आग और ख़ून आज बख़्शेगी

भूक और एहतियाज कल देगी

इसलिए ऐ शरीफ़ इंसानों

जंग टलती रहे तो बेहतर है

आप और हम सभी के आँगन में

शमा जलती रहे तो बेहतर है

-साहिर लुधियानवी

7 अक्टूबर की अहले सुबह इजराइल का आसमान हमास द्वारा छोड़े गए रॉकेट्स ने पाट दिया था। हमास के आतंकी इजराइल के शहरों में घुस आए। म्युजिक फेस्टिवल अटेंड करने गए 200 से अधिक लोग मौत की चिर शांति में सो गए। औऱतें, बच्चे बंदी बना लिए गए।

End of Feed