White Phosphorus Weapons in Gaza: इजरायल पर आरोप लगाया जा रहा है कि वो गाजा पट्टी में व्हाइट फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे लोगों की बेहद दर्दनाक मौत हो रही है। ह्यूमन राइट्स वॉच (Human Rights Watch) ने कहा है कि उसने लोगों से की गई बातचीत और वीडियो को देख कर इज़राइल द्वारा सफेद फास्फोरस हथियारों के उपयोग की पुष्टि की है।
क्या है White Phosphorus Bomb
गौर हो कि सफेद फास्फोरस एक मोम जैसा,जहरीला पदार्थ है जो 800 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर जलता है जो कि किसी धातु को पिघलाने में सक्षम है कहा जा रहा है कि इस बेहद खतरनाक रासायनिक पदार्थ को इजराइल-लेबनान सीमा पर दो स्थानों और गाजा सिटी बंदरगाह पर दागा गया था।
ये चमड़ी उधेड़ देता है और हड्डियां तक गला सकता है
व्हाइट फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल जो देश करते हैं, उनकी खासी आलोचना होती है, क्योंकि व्हाइट फॉस्फोरस बम से इतनी गर्मी पैदा होती है कि ये चमड़ी उधेड़ देता है और हड्डियां तक गला सकता है, इसे शरीर द्वारा अवशोषित भी किया जा सकता है, जिससे गुर्दे, लीवर और हार्ट सहित कई अंगों में शिथिलता आ सकती है इसके दुष्परिणाम इसने ज्यादा हैं कि उनकी गिनती नहीं की जा सकती।
