दुनिया

ईरान के हमले के बाद कितना कारगर रहा Iron Dome, दुश्मन क्यों है इस 'कवच' से परेशान

Iron Dome: हिजबुल्ला नेताओं की हत्या के बाद खामोश रहे ईरान ने इजरायल पर मंगलवार की देर रात बड़ा हमला करते हुए 200 से अधिक मिसाइलें दागीं, लेकिन इजरायल का 'कवच' मुस्तैदी के साथ डटा रहा और ईरान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आयरन डोम इजरायल की सुरक्षा को अभेद बनाने वाला एक एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है।

Image

इजरायल ईरान जंग

Photo : AP

Iron Dome: हिजबुल्ला नेताओं की हत्या के बाद खामोश रहे ईरान ने इजरायल पर मंगलवार की देर रात बड़ा हमला करते हुए 200 से अधिक मिसाइलें दागीं, लेकिन इजरायल का 'कवच' मुस्तैदी के साथ डटा रहा और ईरान के मंसूबों पर पानी फेर दिया, जबकि ईरान के 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' का कहना है कि इजरायल के खिलाफ दागी गई 90 फीसद मिसाइलों ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों को निशाना बनाया।

चौतरफा युद्ध लड़ रहा इजरायल

इजरायल इन दिनों ईरान के अलावा हिजबुल्ला और गाजा में छिपे दुश्मनों से चौतरफा युद्ध लड़ रहा है और उनके रॉकेट और मिसाइल हमलों को नाकाम कर रहा है। इन तमाम हमलों में इजरायल को आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम कर रहा है।

क्या है आयरन डोम?

आयरन डोम इजरायल की सुरक्षा को अभेद बनाने वाला एक एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। इसे खासतौर पर छोटे रॉकेटों, मिसाइलों और आर्टिलरी गोले से बचावे के लिए डिजाइन किया गया है। हाल के दिनों में दुनिया ने आयरन डोम की ताकत को देखा है। आयरन डोम ने इजरायल की ओर दागी गईं 10 में से कम से कम 9 मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट किया है। इसकी सफलता दर 90 फीसद बताई जाती है।

साल 2011 से आयरन डोम इजरायल की सुरक्षा में डटा हुआ है। इसका निर्माण कार्य 2006 में शुरू हुआ था। इन दिनों आयरन डोन इजरायल को लेबनान, ईरान और गाजा से हो रहे मिसाइल हमलों से सुरक्षा प्रदान कर रहा है। हर मौसम में यह अपना 100 फीसद देने की क्षमता रखता है। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो आयरन डोम इजरायल के लिए डिफेंस शील्ड जैसी सुरक्षा मुहैया कराने में कभी कमी नहीं आने देता है।

दुश्मनों के हमलों को लगातार कर रहा नाकाम

हर समय चाहे दिन हो या रात, हर परिस्थितियों में बिना थके आयरन डोम डटा रहता है। आयरन डोम में एक उन्नत रडार सिस्टम होता है, जो इजरायल की ओर आने वाले खतरों का पता लगाता है और इंटरसेप्टर मिसाइलों को लॉन्च कर उन्हें हवा में ही मार गिराता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article