आयरन डोम इजरायल की सुरक्षा को अभेद बनाने वाला एक एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। इजरायल की ओर दागी गई 10 में से कम से कम नौ मिसाइलों को यह तबाह कर देता है। इसकी सफलता दर 90 फीसदी है।
आयरन डोम कम का सतह से हवा में मार करने वाला एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसमें एक रडार और इंटरसेप्टर मिसाइल शामिल हैं। रडार सर्वप्रथम मिसाइल या रॉकेट हमलों को ट्रैक करता है जिसके बाद उसे बेअसर कर दिया जाता है। (फोटो साभार: AP)
साल 2006 में आयरन डोम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था और साल 2011 से इजरायल इसका इस्तेमाल कर रहा है। इन दिनों लेबनान की ओर से दागी गई मिसाइलों से देश की रक्षा कर रहा है। (फोटो साभार: iStock)
लेबनान के हथियारबंद संगठन हिजबुल्लाह की ओर से हाइफा में लगातार रॉकेट हमले हो रहे हैं जिन्हें आयरन डोम तबाह कर रहा है। जिसकी कई तस्वीरें भी सामने आईं और उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो आसमान में आतिशबाजी हो रही है। (फोटो साभार: AP)
आयरन डोम की क्षमताएं चरम मौसम में भी कमतर नहीं होती हैं। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो आयरन डोम इजरायल के प्रति अपनी वफादारी में कम नहीं आने देता है यानी दिन और रात सहित तमाम मौसमों में कारगर है। (फोटो साभार: iStock)