सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का सबसे बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन अटैक में 73 घायल, 4 साल पुराना संघर्षविराम टूटा

हूती मीडिया के अनुसार, हमलों में अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, किंग खालिद एयर बेस और ऊर्जा दिग्गज अरामको (Aramco) के ठिकानों को निशाना बनाया गया।

Houthi attacks on Saudi Arabia: ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार तड़के सऊदी अरब के कई शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया। सऊदी अधिकारियों और सैन्य गठबंधन के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 73 लोग घायल हो गए हैं। यमन में चार साल से जारी सीजफायर टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच जारी हिंसक झड़पों के बीच यह अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने देश के दक्षिणी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों अभा (Abha), जाजान (Jazan), नजरान (Najran) और खमीस मुशैत (Khamis Mushait) में नागरिक और आर्थिक ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाया।

houthi rebels

हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब पर हमला

हूती मीडिया के अनुसार, हमलों में अभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, किंग खालिद एयर बेस और ऊर्जा दिग्गज अरामको (Aramco) के ठिकानों को निशाना बनाया गया। सऊदी गठबंधन ने चेतावनी दी है कि वह आतंकवादी हूती मिलिशिया को रोकने और अपने नागरिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पूर्ण संकल्प के साथ सभी आवश्यक सैन्य और परिचालन कदम उठाएगा।

End of Feed