होर्मुज में लगातार दूसरे दिन तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग, 27 भारतीय नाविकों की बाल-बाल बची जान

Hormuz Crisis: होर्मुज स्ट्रेट में पिछले दो दिनों में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तेल टैंकरों पर हुए हमले की पुष्टि की।

Hormuz Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पनामा के झंडे वाला तेल टैंकर एमटी लुईस-1 (MT LOUISE 1) पर प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया। इस जहाज पर 27 भारतीय नाविक सवार थे।

Hormuz

होर्मुज में फिर तेल टैंकर पर हमला (फाइल फोटो साभार: AP)

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तेल टैंकर पर हुए हमले की पुष्टि की और बताया कि टैंकर पर सवार सभी 27 भारतीय सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि तेल टैंकर पर हुए हमले की वजह से इंजन रूम में आग लग गई और टैंकर कुछ समय के लिए निष्क्रिय हो गया। हालांकि, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

End of Feed