Jimmy Lai convicted: चीन के आलोचक मीडिया टाइकून को हांगकांग की अदालत ने दोषी माना, चल रहा था राष्ट्रीय सुरक्षा का मुकदमा

हांगकांग के पूर्व मीडिया टाइकून और बीजिंग के मुखर आलोचक जिमी लाई पर आरोप लगाया कि लाई ने दो अलग-अलग साजिशें रचीं जिनका मकसद विदेशी सरकारों को हांगकांग या चीन के खिलाफ 'प्रतिबंध या नाकेबंदी' जैसे कदम उठाने या 'दुश्मनी वाली गतिविधियां' करने के लिए उकसाना था। उन पर ऐसी सामग्री के प्रकाशन की देखरेख करने का भी आरोप था, जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा कि इसने सरकार के प्रति 'असंतोष भड़काया' था।

Hong Kong News: हांगकांग के पूर्व मीडिया टाइकून और बीजिंग के मुखर आलोचक जिमी लाई को सोमवार को एक बड़े राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में दोषी ठहराया गया। सरकार द्वारा नियुक्त तीन जजों के पैनल ने 78 साल के लाई को विदेशी ताकतों के साथ साजिश रचने और देशद्रोह वाली सामग्री पब्लिश करने का दोषी पाया।

jimmy

75 वर्षीय प्रकाशक और प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता लाई जेल में (AP)

लाई ने सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया। सजा का ऐलान बाद में होने की उम्मीद है। हांगकांग के कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत, उन्हें उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।

End of Feed