सुपर टाइफून रगासा के कारण हांगकांग एयरपोर्ट 36 घंटे के लिए बंद, तबाही की आशंका

हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सुपर टाइफून रगासा के खतरे के कारण 36 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इससे लगभग 500 से अधिक उड़ानें रद्द हो गई हैं और हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आपातकालीन सेवाएँ सक्रिय कर दी हैं।

हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (HKIA) 23 सितंबर 2025 की शाम 6 बजे से 25 सितंबर की सुबह 6 बजे तक 36 घंटे के लिए बंद रहेगा। यह निर्णय सुपर टाइफून रगासा के कारण लिया गया है, जो हांगकांग और दक्षिणी चीन के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के कारण तेज हवाएं, मूसलधार बारिश और बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।

hongkong airport

तूफान के कारण हांगकांग एयरपोर्ट बंद (प्रतीकात्मक फोटो-Canva)

End of Feed