इजरायल के हमलों पर आखिरकार आ ही गया हिजबुल्लाह का जवाब; दे दी खुली चेतावनी

इजराइल की तरफ से हो रहे हमले को लेकर आखिरकार हिजबुल्लाह ने जवाब दे ही दिया। उसका कहना है कि यदि लेबनान पर इजरायली हमले जारी रहे, तो हम कार्रवाई करेंगे। संषर्घ विराम समझौते के तहत इजरायली सेनाओं को समस्त लेबनानी क्षेत्र से हटना था और हिजबुल्लाह को इजरायल की सीमा पर लितानी नदी के दक्षिण में अपनी सशस्त्र उपस्थिति समाप्त करनी थी।

Hezbollah Warns Israel: लेबनान में हिजबुल्लाह के नेता ने शनिवार को चेतावनी दी कि यदि लेबनान पर इजरायल के हमले जारी रहे और लेबनान सरकार ने उन्हें रोकने के लिए कदम नहीं उठाए तो हिजबुल्लाह अंततः अन्य विकल्पों का सहारा लेगा।

Hezbollah Warns Israel

हिजबुल्लाह ने इजरायल को दी खुली चेतावनी।

हिज्बुल्ला ने इजरायली हमलों को लेकर कहा- हम करेंगे कार्रवाई

हिजबुल्लाह के नेता नईम कासिम ने यह बयान शनिवार को ऐसे समय में दिया जब इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच नवंबर में हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद इजरायल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर पहली बार हमला किया। बेरूत पर हमला लेबनान से इजरायल की ओर दो रॉकेट दागे जाने के कुछ घंटों बाद किया गया लेकिन हिजबुल्लाह ने इन हमलों से इनकार किया है।

End of Feed