Lebanon-Israel Talk: हिज्बुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम का इजरायल से सीधी बातचीत से इनकार; रख दीं ये 'शर्तें'

Lebanon-Israel Direct Talks: हिज्बुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम ने लेबनान-इज़रायल के बीच सीधी बातचीत को ठुकरा दिया है और समाधान के लिए 5 बिंदु बताए हैं।

Lebanon-Israel Direct Talks: हिज्बुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम ने लेबनान-इजरायल के बीच सीधी बातचीत को ठुकरा दिया है और समाधान के लिए 5 बिंदु बताए हैं। नईम का कहना है कि हिज़्बुल्लाह अपना 'रक्षात्मक प्रतिरोध' जारी रखेगा, हथियार नहीं छोड़ेगा। नईम कासिम ने सोमवार को लेबनान और इजरायल के बीच सीधी बातचीत को लेकर अपने 'स्पष्ट इनकार' को दोहराया, और मौजूदा संघर्ष को सुलझाने के लिए 5 बिंदु बताए।

Hezbollah chief Naim Qassem

हिज्बुल्लाह के नए चीफ नाइम कासिम (फाइल फोटो: AP)

कासिम ने एक बयान में कहा कि उनका समूह इजरायल के साथ सीधी बातचीत को 'पूरी तरह से खारिज' करता है, और इस बात पर जोर दिया कि हिज्बुल्लाह अपना 'रक्षात्मक प्रतिरोध' जारी रखेगा और अपने हथियार नहीं छोड़ेगा।

End of Feed