इजरायली सेना ने बनाया निशाना तो सऊदी अरब से समझौता करने पहुंचा हिज्बुल्लाह, एक संयुक्त मोर्चा बनाने की अपील

युद्धविराम की शर्तों के बावजूद, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर लगभग रोजाना हमले जारी रखे हैं। समझौते में हिज्बुल्लाह को लिटानी नदी के उत्तर में निरस्त्र होकर पीछे हटने के लिए कहा गया था, जबकि इजरायल से लेबनानी क्षेत्र से पूरी तरह से हटने को कहा था।

Hezbollah-Saudi Arabia News: हिज्बुल्लाह के महासचिव नईम कासिम ने सऊदी अरब से लेबनानी सशस्त्र समूह के साथ संबंध बहाल करने का आग्रह किया। साथ ही इजरायल के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा बनाने की अपील भी की। यह अपील शुक्रवार को उस समय की गई जब इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर अपने हमले तेज कर दिए।

HEZBOLLAH

हिजबुल्लाह के महासचिव नईम कासिम (Photo- AP)

एक 'नया अध्याय' शुरू करने का आह्वान

कासिम ने रियाद से हिज्बुल्लाह के साथ एक 'नया अध्याय' शुरू करने का आह्वान किया, जो तीन सिद्धांतों पर आधारित हो: विवादों को सुलझाने और चिंताओं का समाधान करने के लिए बातचीत, इजरायल पर फोकस होना, और पिछले मतभेदों को खत्म करना।

End of Feed