ईरान युद्ध के बीच कतर में हेलीकॉप्टर हादसा, सात की मौत; लापता पायलट के मारे जाने की हुई पुष्टि

मध्य एशिया में चल रहे टकराव के बीच कतर में हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।

पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच कतर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। कतर के क्षेत्रीय जल में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पहले ही छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। वहीं अब कतर ने लापता पायलट के भी मारे जाने की पुष्टि कर दी है। कतर के गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि हादसा एक दिन पहले हुआ था। यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है,जब पूरे खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण सैन्य गतिविधियां और सतर्कता काफी बढ़ गई है। फारस की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में लगातार गश्त,निगरानी और सैन्य मिशन चल रहे हैं, जिससे जोखिम भी बढ़ गया है।

helicopter crash

कतर में हेलीकॉप्टर हादसा (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

लापता पायलट की भी मौत

वहीं, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लापता पायलट को लेकर कतर ने बड़ा अपडेट जारी किया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि कतर सशस्त्र बलों के कैप्टन (पायलट)सईद नासिर स्मेइख की रविवार तड़के देश की समुद्री सीमा में एक परिवहन हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

End of Feed