'Hamas ने यौन हिंसा को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया' इजराइली रिपोर्ट का दावा

रिपोर्ट में कहा गया है, 'अधिकतर पीड़ितों को स्थायी रूप से चुप करा दिया गया - या तो हमलों के दौरान या बाद में उनकी हत्या कर दी गई या वे इतने सदमे में हैं कि बात नहीं कर सकते - जिससे साक्ष्य संबंधी चुनौतियां पैदा हो रही हैं।'

एक इजराइली रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास ने सात अक्टूबर 2023 को अपने हमलों में यौन हिंसा को 'युद्धक हथियार' के रूप में इस्तेमाल किया। यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गयी, जो अंतरराष्ट्रीय और इजराइली अधिकार समूहों और संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी समूह के हमले की अन्य जांचों पर आधारित है।

HAMAS

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो-iStock)

कानूनी और लैंगिक विशेषज्ञों की टीम 'दीनाह प्रोजेक्ट' की रिपोर्ट ने अपने निष्कर्ष पीड़ितों और चश्मदीदों की गवाही, पहले पहुंचने वाले राहतकर्मियों के विवरण और फोरेंसिक, दृश्य तथा ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर तैयार किए हैं। रिपोर्ट में यौन हिंसा के अभियोजन के तरीके में बदलाव की मांग की गई है। इसमें कहा गया कि हमास ने पीड़ितों की जान लेकर उन्हें चुप करा दिया, जिससे जांचकर्ताओं को अपराधियों को जिम्मेदार ठहराने के लिए आवश्यक अहम सबूतों से वंचित होना पड़ा।

End of Feed