ईरान से तनाव के बीच व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, राजधानी वॉशिंगटन में हाई अलर्ट, कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर स्थित लाफायेट पार्क के पास बीती रात गोलीबारी की सूचना से हड़कंप मच गया। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस, डीसी मेट्रो पुलिस और यूएस पार्क पुलिस ने तुरंत इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।हालांकि कोई घायल नहीं मिला और कोई संदिग्ध भी घटनास्थल से बरामद नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीर घटना मानते हुए व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर स्थित लाफायेट पार्क के पास रविवार तड़के हुई गोलीबारी ने राजधानी की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। ईरान के साथ अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच इस घटना को लेकर सुरक्षा तंत्र और भी सतर्क हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई और घटना स्थल से कोई संदिग्ध तुरंत नहीं मिला।

​व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस

आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया कि रात लगभग 1 बजे अधिकारियों को फायरिंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही व्हाइट हाउस के उत्तर में स्थित पूरे इलाके में यूनिफॉर्म्ड डिवीजन के जवानों को रवाना किया गया।

End of Feed