क्या अब ग्रीनलैंड पर सैन्य कार्रवाई करेगा अमेरिका? व्हाइट हाउस के बयान से मची खलबली

Trump On Greenland: अमेरिका ने ग्रीनलैंड को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम बताते हुए उसे हासिल करने के सभी विकल्पों पर विचार की बात कही है, जिसमें सैन्य विकल्प भी शामिल है। वहीं यूरोपीय देशों ने साफ कहा है कि ग्रीनलैंड पर फैसला लेने का अधिकार केवल उसके लोगों और डेनमार्क को है।

Trump On Greenland: वेनेजुएला के बाद क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ग्रीनलैंड में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं? हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने अब अपना अगला निशाना ग्रीनलैंड को बताया है।

trump (3)

ग्रीनलैंड मुद्दे पर अमेरिका सख्त, यूरोप ने दिखाई एकजुटता।(फोटो सोर्स: AP)

हालांकि, ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देश एकजुट हो चुके हैं। वहीं, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए “कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है”, और इनमें सैन्य विकल्प को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है।

End of Feed