ट्रंप का 26 प्रतिशत टैरिफ झटका नहीं, बल्कि मिला-जुला परिणाम, असर का कर रहे हैं विश्लेषण- बोले सरकारी अधिकारी

भारत पहले से ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। दोनों देश इस साल सितंबर-अक्टूबर तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य बना रहे हैं।

Govt analysing impact of 26 pc Trump tariff- वाणिज्य मंत्रालय अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 26 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ या आयात शुल्क के प्रभाव का विश्लेषण कर रहा है, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को यह बात कही। अधिकारी के अनुसार, यूनिवर्सल 10 प्रतिशत टैरिफ 5 अप्रैल से अमेरिका में सभी आयातों पर और बाकी 16 प्रतिशत 10 अप्रैल से लागू होंगे। अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय घोषित टैरिफ के प्रभाव का विश्लेषण कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक प्रावधान है कि अगर कोई देश अमेरिका की चिंताओं का समाधान करता है, तो ट्रंप प्रशासन उस देश के खिलाफ शुल्क कम करने पर विचार कर सकता है।

Trump tarrif

ट्रंप ने दिया झटका

भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत

भारत पहले से ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। दोनों देश इस साल सितंबर-अक्टूबर तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य बना रहे हैं। अधिकारी ने कहा, यह भारत के लिए मिश्रित परिणाम है, न कि झटका। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी उत्पादों पर भारत द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ को सूचीबद्ध किया, साथ ही उन्होंने सभी देशों पर पारस्परिक टैरिफ की घोषणा की, और भारत पर 26 प्रतिशत रियायती पारस्परिक टैरिफ लगाया।

End of Feed