US में सरकार पर शुरू हुआ 'शटडाउन', बड़े कदम उठा सकते हैं ट्रंप, 6 साल बाद फिर आई यह चुनौती

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 'शटडाउन' की आशंका को खारिज नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि यह हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बजट पारित नहीं होने के लिए डेमोक्रेट सांसदों को जिम्मेदार ठहराया है। सरकारी खर्चे वाले विधेयक को कांग्रेस से पारित कराने के लिए रिपब्लिकन पार्टी को कम से कम सात डेमोक्रेट सांसदों के समर्थन की जरूरत है।

Shutdown in US : अमेरिका में संघीय बजट के पास नहीं होने से सरकार पर 'शटडाउन' की शुरुआत हो गई है। रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट पार्टियों के बीच बने गतिरोध की वजह से कांग्रेस से संघीय बजट पारित नहीं हो पाया है। इस वजह से बुधवार रात से सरकार को 'शटडाउन' का सामना करना पड़ रहा है। 'शटडाउन' की वजह से अमेरिका में कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बजट पारित नहीं होने के लिए डेमोक्रेट सांसदों को जिम्मेदार ठहराया है। सरकारी खर्चे वाले विधेयक को कांग्रेस से पारित कराने के लिए रिपब्लिकन पार्टी को कम से कम सात डेमोक्रेट सांसदों के समर्थन की जरूरत है।

senate

अमेरिकी सरकार पर 'शटडाउन' के गहराने का खतरा। तस्वीर-AP

यह है संकट की जड़

संकट की जड़ 1.7 लाख करोड़ डॉलर का वह बजट है जिससे संघीय एजेंसियों का संचालन होता है। यह कुल 7 लाख करोड़ डॉलर के अमेरिकी बजट का करीब एक-चौथाई हिस्सा है। बाकी बजट स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन योजनाओं और 37.5 लाख करोड़ डॉलर के राष्ट्रीय कर्ज के ब्याज भुगतान में खर्च होता है।

End of Feed