German Attack: जर्मनी के क्रिसमस बाजार में हुए हमले में 7 भारतीय घायल, सरकार ने की हमले की निंदा

German Christmas Market Attack Update: विदेश मंत्रालय ने कहा कि जर्मनी में भारतीय मिशन सक्रिय रूप से घायल भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के साथ समन्वय कर रहा है और हर संभव सहायता की पेशकश कर रहा है।

German Christmas Market Attack Update: भारत ने जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार में हुए भीषण हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। इसे 'संवेदनहीन' कृत्य बताया। विदेश मंत्रालयने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'हम जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार में हुए भीषण और संवेदनहीन हमले की निंदा करते हैं। कई कीमती जानें चली गईं और कई लोग घायल हो गए। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।'

German Christmas Market Attack Update

भारत ने जर्मनी के क्रिसमस बाजार में हुए भीषण हमले की कड़ी निंदा की है

इसमें यह भी कहा गया है कि जर्मनी में भारतीय मिशन सक्रिय रूप से घायल भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के साथ समन्वय कर रहा है और हर संभव सहायता की पेशकश कर रहा है। मंत्रालय ने कहा, "हमारा मिशन घायल भारतीयों और उनके परिवारों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।" हमले में सात भारतीय नागरिक घायल हुए, जिनमें से तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

End of Feed