दुनिया

Road Accident: ब्राजील में बड़ा सड़क हादसा 37 लोगों की मौत, यात्री बस और ट्रक की भिड़ंत में जिंदा जले लोग

Brazil Road Accident: ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में एक राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 37 लोगों की मौत हो गई वहीं 13 लोगों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में एक राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ

Brazil Road Accident News: दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के राज्य मिनास गेरैस में शनिवार तड़के एक बस और ट्रक की टक्कर होने से 37 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और उन्हें टियोफिलो ओटोनी शहर के पास अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और इसमें 45 यात्री सवार थे।अधिकारियों ने बताया कि बस टायर फटने से अनियंत्रित हो गयी और एक ट्रक से टकरा गई।

अग्निशमन विभाग के लेफ्टिनेंट अलोंसो ने बताया कि बचाव दल के कर्मी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि अभी भी कई पीड़ितों को निकाला जाना बाकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाव दल को बताया कि बस का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और एक ट्रक से टकरा गई वहीं फायर डिपार्टमेंट विभाग ने बताया कि एक ग्रेनाइट ब्लॉक ने बस को टक्कर मार दी तीन यात्रियों वाली एक कार भी बस से टकराई पर तीनों बच गए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article