मादक पदार्थों की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए G7 नेता प्रतिबद्ध, भू-राजनीतिक मुद्दों पर क्या-क्या कहा?

घोषणा में कहा गया है- हम, G7 के नेता, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं"। इस बयान का समर्थन सहयोगी देशों ब्राजील और दक्षिण कोरिया ने भी किया।

G7 leaders- G7 नेताओं ने वैश्विक मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क, मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने, आपराधिक वित्त को बाधित करने और आपराधिक समूहों द्वारा सार्वजनिक और निजी संस्थानों में घुसपैठ को रोकने के उद्देश्य से कई उपायों की घोषणा की है। फ्रांस में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में अपनाई गई एक घोषणा में नेताओं ने वैश्विक मादक पदार्थों की तस्करी के तेजी से विस्तार को राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि और लोकतांत्रिक संस्थानों के लिए बढ़ते खतरे के रूप में वर्णित किया है।

G7

G7 समिट

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ाई तेज

घोषणा में कहा गया है- हम, G7 के नेता, मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं"। इस बयान का समर्थन सहयोगी देशों ब्राजील और दक्षिण कोरिया ने भी किया। घोषणा के अनुसार, मादक पदार्थों के उत्पादन के रिकॉर्ड स्तर, संगठित अपराध समूहों की अनुकूलन क्षमता और बढ़ती वैश्विक मांग ने सीमा पार संचालित होने वाले और अंतरराष्ट्रीय कमजोरियों का फायदा उठाने वाले तस्करी नेटवर्क के विस्तार को बढ़ावा दिया है।

End of Feed