हिजबुल्ला-इजरायल युद्ध के बीच लेबनान की मदद के लिए आगे लाया फ्रांस; दे रहा इतने पैसे

Israel-Hezbollah Conflict: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इजरायल और हिजबुल्ला के बीच चल रहे युद्ध के बीच लेबनान की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनका देश लेबनान की मदद के लिए 10 करोड़ यूरो (10.8 करोड़ डॉलर) का सहायता पैकेज देगा। बता दें कि हिजबुल्ला और इजराइल के बीच युद्ध के कारण लेबनान में दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इजरायल के खिलाफ फ्रांस ने कड़ा किया अपना रुख।
  • लेबनान को तत्काल सहायता की जरूरत: मैक्रों।

Israel-Hezbollah Conflict: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि उनका देश लेबनान की मदद के लिए 10 करोड़ यूरो (10.8 करोड़ डॉलर) का सहायता पैकेज देगा। मैक्रों ने कहा कि लेबनान के लोगों के लिए तत्काल व्यापक सहायता की जरूरत है जिनमें युद्ध से विस्थापित हुए हजारों लोग तथा उन्हें शरण दे रहे समुदाय दोनों शामिल हैं।

emmanuel macron

इमैनुअल मैक्रों

अबतक कितने लोगों की हुई मौत?

हिजबुल्ला और इजराइल के बीच युद्ध के कारण लेबनान में दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं तथा 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं आर्थिक संकट भी गहरा गया है। संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान के लिए 42.6 करोड़ डॉलर की सहायता की जरूरत बताई है।

End of Feed