दुनिया

इमरान खान को राहत, तोशाखाना मामले में पत्नी बुशरा बीबी को मिली जमानत, जेल से आईं बाहर

Toshkhana case : पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी को तोशाखाना मामले में जमानत मिल गई है। भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान अदियाला जेल में बंद हैं। बुशरा 265 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आ गई हैं।

Image

बुशरा बीवी को मिली जमानत।

Toshkhana case : पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी को तोशाखाना मामले में जमानत मिल गई है। भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान अदियाला जेल में बंद हैं। बुशरा 265 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आ गई हैं। लगभग 9 महीने बाद उन्हें यह जमानत मिली है। तोशाखाना मामले में उन्हें 10 लाख रुपए का बॉन्ड भी भरना पड़ा। बता दें कि बुशरा को बीते 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। दंपति को सत्ता में रहने के दौरान सरकारी नियमों का उल्लंघन कर उपहारों को रखने और बेचने का दोषी पाया गया था। उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने दी जमानत

जियो न्यूज की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब ने 10 लाख रुपये के मुचलके पर 50 वर्षीय बुशरा बीबी को जमानत प्रदान की। अदालत के इस फैसले से बुशरा बीबी को राहत मिली है, जिन्हें 31 जनवरी को एक अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने और दंपति को 14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

न्यायमूर्ति ने एफआईए से सवाल किए

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति औरंगजेब ने संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के जांच अधिकारी से बुशरा बीबी से भविष्य की पूछताछ की आवश्यकता के बारे में सवाल किया। अधिकारी ने पुष्टि की कि अतिरिक्त जांच की आवश्यकता नहीं है, जिसके बाद न्यायमूर्ति ने जमानत दे दी। एक सूत्र ने ‘जियो न्यूज’ को बताया कि बुशरा बीबी किसी अन्य मामले में वांछित या गिरफ्तार नहीं हैं, ऐसे में जमानत मुचलका जमा करने और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उन्हें रिहा किया जा सकता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article