अबतक कितने लोगों की हुई मौत?
हिजबुल्ला और इजराइल के बीच युद्ध के कारण लेबनान में दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं तथा 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं आर्थिक संकट भी गहरा गया है। संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान के लिए 42.6 करोड़ डॉलर की सहायता की जरूरत बताई है।
इटली ने इस सप्ताह लेबनान को एक करोड़ यूरो की नयी सहायता देने की घोषणा की थी, वहीं जर्मनी ने बुधवार को लेबनान में लोगों की सहायता के लिए छह करोड़ यूरो की सहायता देने का वादा किया था। मैक्रों ने लेबनान में सैन्य अभियान जारी रखने के लिए इजराइल की निंदा की। लेबनान की संप्रभुता को बहाल करने और इसकी संस्थाओं को मजबूत करने में भी फ्रांस मदद करना चाहता है।
मैक्रों ने नेतन्याहू से की बात
पिछले कुछ सप्ताह में मैक्रों इजराइल के खिलाफ अपना रुख कड़ा करते हुए दिखाई दिए हैं। वह लेबनान और गाजा दोनों जगह संघर्ष विराम का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत में अपना रुख दोहराया।
मैक्रों ने दक्षिण लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षकों को भी जानबूझकर निशाना बनाए जाने के लिए इजराइल की कड़ी निंदा की है। हालांकि इजराइल ने इस बात का खंडन किया है।
(इनपुट: भाषा)
