फ्रांस में इमरजेंसी जैसे हालात! पेरिस की सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग; मैक्रों सरकार के खिलाफ क्यों फूटा लोगों का गुस्सा?

France Protest: फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीतियों के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को पेरिस समेत कई शहरों में 8 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर आए। ट्रेनों, मेट्रो, स्कूलों और अस्पतालों तक पर असर पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बजट कटौती और कल्याणकारी योजनाओं पर हमले का विरोध किया। कई जगहों पर हिंसा भड़क गई, पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। सरकार का कहना है कि घाटा और कर्ज कम करने के लिए कदम उठाना जरूरी है, लेकिन जनता का आरोप है कि यह बोझ मजदूर और मिडिल क्लास पर डाला जा रहा है।

Protest In France: फ्रांस के लोगों में मैक्रों सरकार के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मैक्रों सरकार की नीतियों के खिलाफ लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई बड़े शहर गुरुवार को 8 लाख से ज्यादा लोग सड़क पर उतर आए।

france

मैक्रों सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग।(फोटो सोर्स: AP)

नतीजा यह हुआ कि ट्रेनों और मेट्रो से लेकर स्कूलों और अस्पतालों तक सब कुछ ठप हो गया। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत भी हुई।

End of Feed