आजीवन जेल में रहेगा जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का हत्यारा; चार साल पहले घर में बनी बंदूक से मारी थीं गोलियां

शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता थे। वे एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। आबे ने 2006-07 और फिर 2012 से 2020 तक देश की कमान संभाली। स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने 2020 में पद छोड़ा था।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 2022 में हुई सनसनीखेज हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। नारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बुधवार को आबे के हत्यारे तेत्सुया यामागामी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने इस अपराध को बेहद घिनौना और समाज के लिए खतरनाक करार दिया। 45 वर्षीय यामागामी ने कोर्ट में कबूल किया कि उसने घर में बनी बंदूक से शिंजो आबे को गोली मारी थी। यह घटना उस वक्त हुई थी, जब आबे नारा में एक चुनावी भाषण दे रहे थे। गोली लगने से 67 वर्षीय आबे की मौके पर ही मौत हो गई थी। यह हमला जापान जैसे देश के लिए चौंकाने वाला था, जहां गन कल्चर लगभग न के बराबर है।

शिंजो आबे (फाइल फोटो)

शिंजो आबे (फाइल फोटो)

अभियोजन ने मांगी थी उम्रकैद

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से यामागामी के लिए उम्रकैद की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। वहीं बचाव पक्ष ने सजा कम करने की कोशिश की और दलील दी कि आरोपी को 20 साल से ज्यादा जेल नहीं दी जानी चाहिए।

End of Feed