बोलीविया पहुंचते ही पूर्व गृह मंत्री मुरिलो गिरफ्तार, अमेरिका ने अपने देश से था निकाला; लगें हैं कई गंभीर आरोप

Arturo Murillo Arrested: बोलीविया के पूर्व गृह मंत्री को गुरुवार को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया, उन्हें अमेरिका से निर्वासित किया गया था और उन पर कई आरोप लगाए गए हैं। जिनमें 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर घातक कार्रवाई का आदेश देने के लिए मानवता के विरुद्ध अपराध भी शामिल है। वह मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में चार साल की सजा काटने के बाद रिहा हुए थे।

Arturo Murillo Arrested: बोलीविया के पूर्व गृह मंत्री को गुरुवार को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अमेरिका से निर्वासित किया गया था और उन पर कई आरोप लगाए गए हैं। जिनमें 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर घातक कार्रवाई का आदेश देने के लिए मानवता के विरुद्ध अपराध भी शामिल है।

Arturo Murillo

अमेरिका से निर्वासित पूर्व गृह मंत्री बोलीविया पहुंचने पर गिरफ्तार (फाइल फोटो : AP)

आर्टुरो मुरिलो को जून में अमेरिकी जेल से रिहा किया गया है। वह मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में चार साल की सजा काटने के बाद रिहा हुए थे। उन पर फ्लोरिडा की एक कंपनी को अपनी सरकार को आंसू गैस बेचने का आकर्षक ठेका दिलाने के लिए 532000 अमेरिकी डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप था।

End of Feed