Flydubai फ्लाइट FZ1073 के हीरो भारतीय कैप्टन Smit Machchhar को बेहतर इलाज के लिए दुबई एयरलिफ्ट किया गया। को-पायलट के हमले के बावजूद उन्होंने 174 यात्रियों की जान बचाई थी। PM Modi और Netanyahu ने भी उन्हें हीरो बताया।भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार, जो बुधवार को आसमान में कॉकपिट में हुई एक घटना के केंद्र में थे, एक दिन बाद दूसरे विमान में थे।
Flydubai फ्लाइट में घायल भारतीय कैप्टन Smit Machchhar
उन्हें इलाज के लिए दुबई एयरलिफ्ट किया जा रहा था। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उससे पहले वाले दिन, उनके को-पायलट ने उन पर चाकू से हमला किया और विमान में सवार सभी लोगों के साथ विमान को क्रैश करने की कोशिश की।यात्रियों और क्रू ने हमलावर को काबू में किया और विमान सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतरा।
UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने गुरुवार को दुबई में कैप्टन स्मित मछार के परिवार से मुलाकात की। कैप्टन मछार 'फ्लाईदुबई' की फ्लाइट FZ1073 के भारतीय पायलट हैं, राजदूत ने उन्हें भारत सरकार की ओर से हर तरह के सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने कैप्टन स्मित के अदम्य साहस को किया सलाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने लिखा-देश को कैप्टन स्मित मछार पर गर्व है। उनकी वीरता और मुश्किल समय में सूझ-बूझ ने हम सभी का दिल जीत लिया है।गंभीर खतरे के बीच बुरी तरह घायल होने के बावजूद, वे दूसरों की जान बचाने के लिए डटे रहे...
पीएम मोदी ने स्मित की बहादुरी एवं साहस को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाईदुबई प्लेन को एक बड़े हादसे से बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार की पत्नी और माता-पिता से फोन पर बात की। इस बातचीत में पीएम ने स्मित की बहादुरी एवं साहस की तारीफ की। सूत्रों का कहना है कि बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मिशन मछार को हर संभव मदद पहुंचा रहा है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर विशेष संदेश जारी कर कैप्टन मछार के साहस और अटूट संकल्प की खुले दिल से सराहना की।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: पहले जैसे नहीं आज के कॉकपिट...क्यों पायलट को बचाने कोई नहीं आ सका? जानें- 9/11 के बाद कैसे 'अभेद्य किला' बना नॉर्मल गेट
भारतीय पायलट की ट्रंप ने की तारीफ, स्मित मच्छार को 'हीरो' बताया
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट की सूझबूझ और जांबाजी को नमन करते हुए उन्हें 'सच्चा हीरो' करार दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल जा रहे फ्लाईदुबई विमान के भारतीय पायलट स्मित मछार की तारीफ की है और उन्हें 'हीरो' बताया है। ट्रंप के मुताबिक, कॉकपिट में सह-पायलट के कथित चाकू हमले के बावजूद गंभीर रूप से घायल पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान को बड़े हादसे से बचाने में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप ने बताया कि सह-पायलट ने कथित तौर पर पायलट पर चाकू से हमला किया। इसके बावजूद घायल पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद के लिए आवाज लगाई। ट्रंप ने कहा कि इस स्थिति में भी पायलट का मदद मांग पाना असाधारण था और 'एक तरह से वह हीरो थे।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: Flydubai फ्लाइट में भारतीय कैप्टन ने दिखाई बहादुरी, को-पायलट से भिड़कर टाला बड़ा हादसा
'गुजरात के बेटे पर पूरे देश को गर्व'
फ्लाईदुबाई (Flydubai) की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के भीतर जानलेवा हमले का सामना करते हुए 174 यात्रियों की जिंदगी सुरक्षित बचाने वाले कैप्टन स्मित मछार (Captain Smit Machchhar) के शौर्य की गूंज अब देश-दुनिया के साथ उनके गृह राज्य गुजरात में भी गर्व से सुनाई दे रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पर विशेष संदेश जारी कर गुजराती मूल के इस जांबाज पायलट के अदम्य साहस की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
'उनकी रगों में बहता है गुजराती खून'
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर कैप्टन मछार के साहस को सलाम करते हुए लिखा, 'गुजरात और पूरे देश को अटूट गर्व है! आसमान की ऊंचाइयों में कैप्टन स्मित मछार द्वारा दिखाया गया अदम्य साहस और शौर्य सचमुच अकल्पनीय है। खुद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर से डटकर मुकाबला किया, एक बड़ी त्रासदी को टाला और 174 यात्रियों की जान बचाई।'
वीर पायलट के उत्तम स्वास्थ्य के लिए श्री सोमनाथ में विशेष महापूजा
तेल-अवीव की उड़ान के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 9/11 जैसे क्रूर षड़यंत्र को नाकाम कर 180 अनमोल जिंदगियों को सुरक्षित बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार के लिए श्री सोमनाथ महादेव की विशेष महापूजा की गई, एवं अविरत 'महामृत्युंजय मंत्रजाप अनुष्ठान' प्रारंभ किया गया है।
वाराणसी के मंदिरों मठों में पूजा पाठ का दौर जारी
कैप्टन स्मिथ मछार के जल्द स्वस्थ्य की कामना को लेकर वाराणसी के मंदिरों मठों में पूजा पाठ का दौर जारी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा पातालपुरी मठ में बटुकों और साधु संतों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कैप्टन स्मित की तस्वीर के साथ साधु संतों ने भगवान के दरबार में अर्जी लगाई और भारत माता के सपूत की सलामती के लिए मंत्रोच्चार के साथ पूजा की।
