UAE Flydubai Statement: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश (Anwar Gargash) ने शुक्रवार को बुधवार को Flydubai की उड़ान को क्रैश करने की कोशिश को 'आतंकवादी घटना' ( Terrorist Act) बताया। जांच जारी रहने के बीच किसी अमीराती अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से इस घटना के लिए पहली बार इस शब्द का इस्तेमाल किया है।
UAE के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश
यह बयान जांच को अबू धाबी ट्रांसफर किए जाने के एक दिन बाद आया है। साथ ही, कॉकपिट हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने सार्वजनिक रूप से उन पलों को याद किया जब विमान के नीचे गिरते समय उन्होंने कॉकपिट का कंट्रोल वापस पाने के लिए संघर्ष किया था।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इज़राइल को घटना से पहले कोई खास खुफिया चेतावनी या संकेत नहीं मिला था और हमले के मकसद की जांच जारी है।
'अभी तक हमले में ईरान की भूमिका से जुड़ी कोई खास जानकारी नहीं'
उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं के पास अभी तक हमले में ईरान की भूमिका से जुड़ी कोई खास जानकारी नहीं है। नेतन्याहू ने कहा, 'हमें बहुत जल्द पता चल जाएगा कि इसमें ईरान का कोई हाथ था या नहीं, लेकिन जांच पूरी होने से पहले मैं यह नहीं कह सकता।' 'हम इस हमलावर की पूरी सच्चाई का पता लगाएंगे, कि क्या उसके कोई साथी थे और क्या उसके पीछे ईरान का हाथ था। मुझे लगता है कि हमें बहुत जल्द पता चल जाएगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।' नेतन्याहू ने कहा कि संदिग्ध की जांच की जा रही है और इजराइल जांच पर नजर रखेगा और 'इसमें शामिल भी हो सकता है।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: फ्लाईदुबई कॉकपिट में 'तबाही' की साजिश? ओमानी सह-पायलट के पास मिले 'Free Palestine' के पर्चे, इजराइल विरोधी सामग्री बरामद
'Flydubai के पायलट पूरी तारीफ़ के हकदार हैं'
गर्गश ने शुक्रवार सुबह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो बातचीत के दौरान मच्छर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर ये बातें कहीं। गर्गश ने लिखा, 'Flydubai के पायलट पूरी तारीफ के हकदार हैं।' 'एक खतरनाक आतंकवादी घटना और संभावित बड़ी दुर्घटना का सामना करते हुए, उन्होंने साहस और जिम्मेदारी का असली उदाहरण पेश किया। सबसे मुश्किल हालात में उन्होंने जो प्रोफेशनलिज्म और नैतिक ईमानदारी दिखाई, वह उन्हें एक असली हीरो बनाती है।' उन्होंने आगे कहा-'बिना किसी अटकलबाजी या साजिश की थ्योरी को बढ़ावा दिए, चरमपंथ और आतंकवाद के खतरों से निपटने के लिए सतर्कता और सावधानी जरूरी है।'
'घटना जिहादी आतंकवादी हमले की कोशिश'
इजराइली अधिकारियों की राय इस बात पर अलग-अलग रही है कि घटना को कितनी जल्दी किस तरह से परिभाषित किया जाए। नेतान्याहू ने घटना के मकसद के बारे में कोई भी नतीजा निकालने में सावधानी बरती है, जबकि रक्षा मंत्री इजराइल काट्जने बुधवार शाम कहा कि यह घटना 'जिहादी आतंकवादी हमले की कोशिश' थी। टक्कर की कोशिश की जांच गुरुवार को UAE को सौंप दी गई।
