कूटनीति में नया इतिहास: आजादी के बाद पहली बार स्लोवाकिया पहुंचेगा भारत का कोई प्रधानमंत्री, किन मुद्दों पर होगी बात?

PM Modi Slovakia visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया के ऐतिहासिक राजकीय दौरे पर रहेंगे। साल 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है। पीएम मोदी वहां के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे।

PM Modi Slovakia visit 2026: भारत के राजनयिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया के ऐतिहासिक राजकीय दौरे पर रहेंगे। साल 1993 में स्लोवाकिया के एक स्वतंत्र देश बनने के बाद यह पहली बार है जब भारत का कोई प्रधानमंत्री (First Indian PM to visit Slovakia) इस मध्य यूरोपीय (Central European) देश की धरती पर कदम रखेगा।

First Indian PM to visit Slovakia

ब्रातिस्लावा कैसल में होगा भव्य स्वागत (फाइल फोटो)

विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से बेहद ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया है। विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पीएम मोदी (PM Modi) यह दौरा स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (Robert Fico PM Modi meeting) के विशेष निमंत्रण पर कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचेंगे।

End of Feed