ब्रिटेन की थेम्स नदी के तट पर पहली बार गूंजे गंगा आरती के मंत्र, लंदन में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब

एकल-उपयोग प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा और कचरा कम से कम करने के सख्त उपाय लागू किए गए। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन भर के कई प्रमुख आध्यात्मिक नेताओं, हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

Ganga Aarti on River Thames in UK: ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को उस समय एक नया इतिहास रचा गया जब प्रसिद्ध थेम्स नदी के तट पर पहली बार पारंपरिक 'गंगा आरती' का भव्य आयोजन किया गया। 'गंगा आरती ऑन द थेम्स: ए सेरेमनी ऑफ लाइट' नामक इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रकाश, भक्ति और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हजारों की संख्या में लोग और ब्रिटिश-भारतीय समुदाय के नागरिक एकत्रित हुए। यह आयोजन चिन्मय मिशन यूके (Chinmaya Mission UK) द्वारा अपनी स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के वैश्विक उत्सव और लंदन के वार्षिक 'टोटली थेम्स फेस्टिवल' (Totally Thames Festival) के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। भारत में नदियों के प्रति श्रद्धा की परंपरा को लंदन की धरती पर जीवंत करते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति, ज्ञान और चेतना के निरंतर प्रवाह का जश्न मनाना था।

Thames river

थेम्स नदी में गंगा आरती

ग्रीनिच के तट पर गूंजे वेद मंत्र

यह आयोजन लंदन के ऐतिहासिक 'ओल्ड रॉयल नेवल कॉलेज' (Old Royal Naval College, Greenwich) के सामने थेम्स नदी के तट पर हुआ। पारंपरिक संगीत, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार के बीच बहुस्तरीय दीयों से आरती उतारी गई। चिन्मय मिशन के प्रवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि परंपरा के सम्मान के साथ-साथ नदी की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। आरती के दौरान किसी भी वस्तु, सामग्री या दीए को थेम्स नदी के पानी में प्रवाहित या विसर्जित नहीं किया गया। सभी दीए तट पर ही प्रज्वलित रखे गए।

End of Feed