डबलिन में भारतीय दूतावास की शानदार पहल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को समर्पित पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन

आयरलैंड में भारत के राजदूत अखिलेश मिश्र ने डबलिन में लगभग 200 लोगों के छोटे कश्मीरी समुदाय को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख पर पहली बार विशेष आयोजन करने में दूतावास का उत्साहपूर्वक समर्थन करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कश्मीरी परंपरा को भारतीय सभ्यता की उदार, समावेशी, बहु-सांस्कृतिक सदभावना का प्रतीक बताया।

भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधता में एकता और एक भारत श्रेष्ठ भारत के आदर्श से प्रेरित होकर, डबलिन में भारतीय दूतावास ने आयरलैंड में पहली बार, दूतावास की राज्य सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रृंखला की पहल के तहत जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को समर्पित एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया।

Indian Embassy in Dublin

डबलिन में भारतीय दूतावास की शानदार पहल

इस बहुआयामी कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर और लद्दाख की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, खान-पान, शिल्प और पर्यटन विरासत पर एक मल्टी-मीडिया प्रस्तुति के साथ-साथ कई पारंपरिक नृत्य, कश्मीरी कविता पाठ और आकर्षक वस्त्रों और शिल्पों का प्रदर्शन शामिल था।

End of Feed