Kap's Cafe Firing Video: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने दी धमकी, कहा-इस बार...

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित Kap's Cafe पर फिर गोलियां चली हैं, बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। एक महीने से भी कम समय में ऐसी यह दूसरी घटना है।

Kap's Cafe Canada Firing: कपिल शर्मा के कनाडा के स्थित कैफे पर फिर गोलियां चली हैं, इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इंडो-कैनेडियन वॉयस (Indo-Canadian Voice) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के सरे स्थित कैप्स कैफे में कथित तौर पर गोलीबारी हुई है। एक महीने से भी कम समय में ऐसी यह दूसरी घटना है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की ज़िम्मेदारी ली गई है।

Kap's Cafe Canada firing

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर गोलियां चली हैं (फोटो:canva/istock)

,

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों द्वारा कथित तौर पर शेयर की गई और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की ज़िम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में लिखा था, 'जय श्री राम... आज जो कपिल शर्मा के कप्स कैफे, सरे में गोलीबारी हुई है, इसकी ज़िम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग देती है... अगली करवाई जल्दी ही मुंबई में करेंगे।'

End of Feed