इजराइल में ईरानी मिसाइलों का हमला, हाइफा की तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना लगी भीषण आग

ईरानी हमले से हाइफा की तेल रिफाइनरी के पास आग लगने की घटना सामने आई है। इसके बाद इजरायल ने कहा कि 'सप्लाई पर असर नहीं होगा'

ईरानी हमले से हाइफा की तेल रिफाइनरी के पास आग लगने की घटना सामने आई है।स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हाइफा में बाजान तेल रिफाइनरी में आग लग गई। यह आग ईरान और लेबनान की ओर से उत्तरी इज़राइल पर दागी गई मिसाइलों की बौछार के बाद लगी।

Israeli oil refinery FIRE

हाइफ़ा में बाज़ान तेल रिफाइनरी में आग लग गई (फोटो:AP Video Grab)

वीडियो में एक बड़े रिफाइनरी टैंक पर आग की लपटें और घना काला धुआं दिखाई दिया, जिसे इजराइल की फायर और रेस्क्यू सेवाओं ने तुरंत बुझा दिया। ईरान के साथ चल रहे एक महीने लंबे युद्ध के दौरान यह दूसरी बार है जब यहां आग लगी है। वीडियो में एक बड़े रिफाइनरी टैंक पर आग की लपटें और घना काला धुआं दिखाई दिया।

End of Feed