डूरंड लाइन पर कई जगहों पर फिर भीषण लड़ाई, पाकिस्तानी सेना के पोस्टों पर तालिबान ने किए हमले

अफगानिस्तान के पकतिया के तारवा जिले में सुबह तीन बजे दोनों देशों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान के खिलाफ ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी सेना डूरंड लाइन पर तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई एवं जमीनी हमले कर रही है।

Pakista-Afghanistan Crisis: डूरंड लाइन पर शनिवार तड़के फिर से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष शुरू हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान की सेना ने मीरानशाह, खैबर पख्तूनख्वा, स्पीनवाम और उत्तरी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के पोस्टों पर हवाई हमले किए। पकतिया के तारवा जिले में सुबह तीन बजे दोनों देशों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। पाकिस्तानी सेना ने अफगान तालिबान के खिलाफ ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तानी सेना डूरंड लाइन पर तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई एवं जमीनी हमले कर रही है।

afghanistan

डूरंड लाइन पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर लड़ाई।

तालिबान की 8 नई पोस्ट तबाह करने का दावा

रिपोर्टों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के हवाले से कहा गया है कि हमलों मं अफगान तालिबान की 8 नई पोस्ट तबाह हुई हैं। इससे दुश्मन लड़ाके भागने पर मजबूर हो गए। सुरक्षाबलों के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अपने देश को खतरों से बचाने के लिए सभी मोर्चों पर मुकाबला कर रही है। पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने जौबा सेक्टर, पक्तिका में अफगान तालिबान की डेल्टा पोस्ट को निशाना बनाया। पाकिस्तान आर्मी के सैनिकों ने अफगानिस्तान के ठिकानों को तबाह कर दिया है। किला सैफुल्लाह सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की है। अफगान तालिबान का एडम खेल पुलिस स्टेशन तबाह होने की बात सामने आई है। यही नहीं पाकिस्तानी सेना ने चित्राल में तालिबान के कंडिक्सी बेस को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

End of Feed