नए साल पर US को दहलाने की थी ISIS की साजिश, काश पटेल का खुलासा, FBI की गिरफ्त में 1 संदिग्ध

एफबीआई शार्लोट के एक बयान में कहा गया, 'एफबीआई और हमारे कानून प्रवर्तन सहयोगियों ने उत्तरी कैरोलिना में नए साल की पूर्व संध्या पर एक संभावित आतंकवादी हमले को विफल कर दिया। आरोपी सीधे तौर पर आईएसआईएस से प्रेरित था।' फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमले की योजना कथित तौर पर एक 18 वर्षीय युवक ने बनाई थी

एफबीआई के निदेशक काश पटेल ने खुलासा किया है कि एजेंसी ने अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर उत्तरी कैरोलिना में नए साल की पूर्व संध्या पर आईएसआईएस से प्रेरित आतंकवादी हमले को विफल कर दिया। पटेल ने एक्स पर लिखा ''@FBI और सहयोगियों ने ISIS से प्रेरित एक व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले एक और संभावित नए साल की पूर्व संध्या के हमले को विफल कर दिया। @FBICharlotte जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिक जानकारी के साथ बात करेगी। हमारे महान सहयोगियों को हमारे साथ काम करने और निस्संदेह जान बचाने के लिए धन्यवाद।'

fbi

अमेरिका में आतंकी हमले की साजिश नाकाम। तस्वीर-AP

आईएसआईएस से प्रेरित था आरोपी

एफबीआई शार्लोट के एक बयान में कहा गया, 'एफबीआई और हमारे कानून प्रवर्तन सहयोगियों ने उत्तरी कैरोलिना में नए साल की पूर्व संध्या पर एक संभावित आतंकवादी हमले को विफल कर दिया। आरोपी सीधे तौर पर आईएसआईएस से प्रेरित था।'

End of Feed