आयरलैंड के डबलिन में भारतीय दूतावास ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने एक उत्साहपूर्ण और भावनात्मक समारोह का आयोजन किया, जिसमें डबलिन के लॉर्ड मेयर, पार्षद रे मैकएडम, बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों, भारत प्रेमी आयरिश नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने एक उत्साहपूर्ण और भावनात्मक समारोह का आयोजन किया, जिसमें डबलिन के लॉर्ड मेयर, पार्षद रे मैकएडम, बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों, भारत प्रेमी आयरिश नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में न सिर्फ तिरंगा लहराया गया, बल्कि भारत की आजादी की भावना और उसके मूल्यों को भी गहराई से स्मरण किया गया।

independence day.

आयरलैंड के डबलिन में भारतीय दूतावास ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

बलिदान की स्मृति और कर्तव्य की प्रेरणा

इस अवसर पर भारत के राजदूत,अखिलेश मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदानों को याद किया। उन्होंने कहा- “हमारी स्वतंत्रता के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें तथा राष्ट्रीय हित को व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर रखें।” राजदूत ने विशेष रूप से प्रवासी भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना की और उन्हें भारत के सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के वाहक के रूप में संबोधित किया।

End of Feed