अमेरिकी चुनाव में एलन मस्क ने झोंका पैसा, हर दिन 36 लाख डॉलर का दान; अब तक दिए 445 मिलियन डॉलर

अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राजनीतिक चंदे का आंकड़ा 16 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। संघीय चुनाव आयोग (FEC) के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 के चुनावी अभियान में अब तक इतनी बड़ी रकम जुटाई जा चुकी है।

US Midterm Elections 2026: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले एलन मस्क राजनीतिक चंदा देने के मामले में सबसे ऊपर हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क अब तक 445 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,900 करोड़ रुपये से अधिक का दान दे चुके हैं। जुलाई से अब तक उनका खर्च औसतन 36 लाख डॉलर प्रतिदिन रहा है। इस रकम का बड़ा हिस्सा रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन में काम कर रही राजनीतिक समितियों को मिला है।

​ एलन मस्क​

एलन मस्क।

अमेरिकी चुनाव में 16 अरब डॉलर से ज्यादा का फंड जुटा

अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राजनीतिक चंदे का आंकड़ा 16 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। संघीय चुनाव आयोग (FEC) के आंकड़ों के मुताबिक, 2026 के चुनावी अभियान में अब तक इतनी बड़ी रकम जुटाई जा चुकी है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क इस रकम में सबसे बड़े व्यक्तिगत योगदानकर्ताओं में शामिल हैं।

End of Feed