H-1B वीजा प्रोग्राम पर नरम पड़े एलन मस्क के सुर, अब कही बड़े सुधारों की बात

मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला ने इस प्रोग्राम का इस्तेमाल करके कर्मचारियों को काम पर रखा है। उन्होंने विदेशी श्रमिकों को काम पर रखने के लिए तकनीकी उद्योग की आवश्यकता का बचाव किया।

Elon Musk on H-1B visa programme- एच-1बी वीजा (H-1B visa) प्रोग्राम की रक्षा के लिए हर कदम उठाने की कसम खाने के बाद अरबपति एलन मस्क के सुर अब नरम पड़ गए हैं। कुशल विदेशियों को अमेरिका लाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस वीजा प्रणाली में सुधार का आह्वान करते हुए मस्क ने इस मुद्दे पर अपना रुख नरम कर लिया है। भारतीय-अमेरिकी तकनीकी उद्यमी विवेक रामास्वामी के साथ मस्क को नए नामित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का नेतृत्व करने के लिए चुना है। पिछले हफ्ते मस्क ने तर्क दिया था कि उनकी स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी तकनीकी कंपनियों के लिए विदेशी कर्मचारियों की जरूरत है।

Elon Musk

एलन मस्क

मस्क ने किया वीजा कार्यक्रम का बचाव

मस्क ने पिछले सप्ताह एक्स पर लिखा था, स्पेसएक्स, टेस्ला और अमेरिका को मजबूत बनाने वाली सैकड़ों अन्य कंपनियों का निर्माण करने वाले कई महत्वपूर्ण लोगों के साथ मैं अमेरिका में हूं, इसका कारण एच-1बी है। हालांकि, मस्क एक एक्स उपयोगकर्ता की पोस्ट के जवाब में अपने पहले के बयान को वापस लेते दिखे, जिसमें कहा था कि अमेरिका को दुनिया की सबसे कुलीन प्रतिभा वाली जगह बनने की जरूरत है , लेकिन साथ ही तर्क दिया कि वर्तमान एच -1 बी प्रणाली समाधान नहीं है।

End of Feed