दुनिया

Happy New Year 2025: न्यूजीलैंड में सबसे पहले मना 2025 का जश्न, 41 देश भारत से पहले करते हैं 'नए साल' का स्वागत

Happy New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने वाले देशों में सबसे पहले न्यूज़ीलैंड ने 2025 का स्वागत किया। इस खूबसूरत देश के लोगों ने नए साल को जोश और उत्साह के साथ मनाया और दुनिया को नए साल की शुभकामनाएं दी। न्यूज़ीलैंड के विभिन्न शहरों में आतिशबाजी, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और बधाई देकर नए साल का जश्न मनाया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Happy New Year 2025: दुनिया नए साल के स्वागत के लिए तैयार है, और 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यह अवसर जश्न मनाने, बीते साल को पीछे छोड़ने और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में टाइम ज़ोन के अंतर के कारण हर देश में नए साल का आगमन अलग समय पर होता है।

सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नए साल का जश्न मनाया गया। यह द्वीप किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है और भारत के समय से 7 घंटे 30 मिनट आगे है। भारत से पहले कुल 41 देश नए साल का स्वागत कर चुके हैं। इसके बाद, न्यूजीलैंड में भी 2025 का जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड के लोगों ने नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया और 2025 में प्रवेश करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत

न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में, प्रतिष्ठित स्काई टॉवर उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने शानदार आतिशबाजी के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हज़ारों लोग वाटरफ़्रंट पर इकट्ठा हुए और आसमान में रंग-बिरंगे रंगों की चमक के साथ नया साल सेलिब्रेट किए।

भारत से पहले इन देशों में नया साल का जश्न

बता दें कि न्यूजीलैंड में घड़ियां 12 बजने के साथ ही 2025 का जश्न धूमधाम से शुरू हो गया। भारत से साढ़े 7 घंटे पहले और अमेरिका से साढ़े 9 घंटे बाद न्यूजीलैंड में नया साल आता है। इस प्रकार, पूरे विश्व में नए साल का सफर लगभग 19 घंटे तक चलता है। टाइम ज़ोन के अंतर के कारण, भारत से पहले 41 देश नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देश शामिल हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article