अमेरिका में बुजुर्ग सिख की हत्या, भारतवंशी मेयर बोले- सिखों के खिलाफ घृणा से दुखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 10:47 AM IST

Indian American Jasmer Singh killed: कार दुर्घटना के बाद 30 वर्षीय एक शख्‍स द्वारा बार-बार मुक्का मारे जाने से एक बुजुर्ग सिख की मौत हो गई। 66 वर्षीय जसमेर सिंह को गंभीर हालत में क्वींस के जमैका हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां 19 अक्टूबर को उन पर हमले के एक दिन बाद मस्तिष्क की चोट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

Indian American Jasmer Singh killed: अमेरिका में एक बार फिर सिखों के खिलाफ हिंसा का मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क शहर में एक कार दुर्घटना के बाद 30 वर्षीय एक शख्‍स द्वारा बार-बार मुक्का मारे जाने से एक बुजुर्ग सिख की मौत हो गई। 66 वर्षीय जसमेर सिंह को गंभीर हालत में क्वींस के जमैका हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां 19 अक्टूबर को उन पर हमले के एक दिन बाद मस्तिष्क की चोट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

Indian American Jasmer Singh killed

अमेरिका में बुजुर्ग सिख की हत्या

न्यूयॉर्क स्थित डेली न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी गिल्बर्ट ऑगस्टिन को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि सिंह और ऑगस्टिन की कारें 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे केव गार्डन में हिलसाइड एवेन्यू के पास वैन विक एक्सप्रेसवे पर टकरा गईं थीं। अभियोजकों ने गवाहों के हवाले से कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति को "कोई पुलिस नहीं, कोई पुलिस नहीं" कहते हुए सुना, जब सिंह 911 पर कॉल करने गए और उन्होंने उसे सिंह के हाथों से फोन छीनते हुए देखा। डेली न्यूज ने कहा कि सिंह कार से बाहर निकले और अपना फोन वापस पाने की कोशिश में ऑगस्टिन का पीछा किया।

End of Feed