'परिवार बढ़ाइए, नहीं तो...', घटती आबादी के खतरे पर मस्क ने यूरोप को किया आगाह

मस्क ने कहा है कि 'यूरोप के लोग यदि अपना परिवार नहीं बढ़ाते हैं तो यह इलाका खत्म होने लगेगा।' यूरोप में घटते जन्म दर को लेकर मस्क की यह एक महीने के भीतर दूसरी चेतावनी है। इससे पहले टेस्ला के मालिक ने कहा कि घटती आबादी पर रोक के लिए यूरोप के लोगों को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए।

Elon Musk News : यूरोप में युवाओं की घटती आबादी पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने एक बार फिर चिंता जाहिर की है। मस्क ने कहा है कि 'यूरोप के लोग यदि अपना परिवार नहीं बढ़ाते हैं तो यह इलाका खत्म होने लगेगा।' यूरोप में घटते जन्म दर को लेकर मस्क की यह एक महीने के भीतर दूसरी चेतावनी है। इससे पहले टेस्ला के मालिक कह चुके हैं कि घटती आबादी पर रोक के लिए यूरोप के लोगों को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए।

elon musk

यूरोप के घटते जन्म दर पर मस्क ने चिंता जताई। तस्वीर-AP

हाल की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यूरोप का जन्मदर 2.1 के नीचे आ गया। इसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। मस्क ने 2024 के मैप का हवाला देते हुए कहा कि इटली की तरह बाकी यूरोप का जन्मदर घटकर 1.18 पर आ गया है। X पर अपने एक पोस्ट में मस्क ने कहा, 'या तो यूरोप बड़ा परिवार रखना शुरू करे अथवा यह खत्म होना शुरू हो जाएगा।' इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि यूरोप में जनसंख्या की स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रति महिला 2.7 की जन्मदर होनी चाहिए। इससे पहले जन्मदर का यह आंकड़ा 2.1 घोषित किया गया था।

End of Feed