अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, 800 लोगों की मौत, भारत ने भेजी राहत सामग्री

पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास आए एक शक्तिशाली भूकंप में आंकड़ों के मुताबिक अब तक 800 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2500 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। भारत ने मदद भेजी है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खानमुत्तकी से बात की।

Earthquake in Afghanistan: पूर्वी अफगानिस्तान में आए शक्तिशाली भूकंप में लगभग 800 लोगों की मौत हो गई और 2500 से अधिक लोग घायल हो गए। यह जानकारी तालिबान सरकार के एक प्रवक्ता ने दी है। भारत पड़ोसी होने के नाते अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी से फोन पर बात की। विदेश मंत्री ने भूकंप में हुई जान-माल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत ने आज काबुल में 1000 परिवारों के लिए तंबू पहुंचाए हैं। भारतीय मिशन द्वारा काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुंचाई जा रही है। कल से भारत से और राहत सामग्री भेजी जाएगी। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में भारत अफगानिस्तान के साथ खड़ा है।

End of Feed