दुनिया

पाकिस्तानी सेना का MI-17 हेलीकॉप्टर PoK में हुआ दुर्घटनाग्रस्त; 5 सैन्यकर्मियों की मौत

Pakistan Helicopter Crash: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में सोमवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें पांच सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। एमआई 17 हेलीकॉप्टर दियामर में थकदास छावनी से लगभग 12 किलोमीटर दूर हुदोर गांव के पास रात लगभग एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

Image

पाकिस्तानी सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Pakistan Helicopter Crash: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में सोमवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें पांच सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जो एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था, लेकिन उसमें तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद क्रैश लैंडिंग की कोशिश की गई।

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान सेना ने एक बयान जारी कर इस हादसे की पूरी जानकारी साझा की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विमान हादसा दियामर में थकदास छावनी से लगभग 12 किलोमीटर दूर हुदोर गांव के पास रात लगभग एक बजे हुआ था। बकौल सेना, मारे गए लोगों की पहचान पायलट-इन-कमांड मेजर आतिफ, सह-पायलट मेजर फैसल, फ्लाइट इंजीनियर नायब सूबेदार मकबूल, क्रू चीफ हवलदार जहाँगीर और क्रू चीफ नायक आमिर के रूप में हुई है।

बयान में कहा गया, "प्रशिक्षण मिशन सेना विमानन की नियमित गतिविधियों का हिस्सा हैं ताकि परिचालन सहायता से लेकर मानवीय सहायता और आपदा राहत तक विभिन्न कार्यों के लिए परिचालन तत्परता बनाए रखी जा सके।" पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा ने पुष्टि की कि यह एक सैन्य विमानन विमान था। इसके अलावा, डायमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कहा कि हेलीकॉप्टर एक नए प्रस्तावित हेलीपैड पर परीक्षण लैंडिंग कर रहा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article