दुनिया

मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तिगड़ी देख बौखलाए ट्रंप, बोले- भारत के साथ हमारा रिश्ता एकतरफा

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर लगाए 50 फीसदी टैरिफ के अपने फैसले का बचाव करते हुए एक बार फिर 'एकतरफा रिश्ते' और रूसी तेल की खरीद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत रूस से ज्यादातर तेल और सैन्य उत्पाद खरीदता है, जबकि अमेरिका से वह बहुत कम खरीदारी करता है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) (फाइल फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की तिगड़ी को देखकर बौखला गए हैं और अब उन्हें भारत के साथ रिश्तों की याद आ रही है और वह अब दुहाई दे रहे हैं कि भारत हमसे कम व्यापार करता है और हम पर सालों तक उसने ज्यादा टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से ज्यादातर तेल और सैन्य उत्पाद खरीदता है, जबकि अमेरिका से वह बहुत कम खरीदारी करता है।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने भारत पर लगाए 50 फीसदी टैरिफ के अपने फैसले का बचाव करते हुए एक बार फिर उच्च आयात शुल्क के लिए 'एकतरफा रिश्ते' और रूसी तेल की खरीद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर एक पोस्ट में कहा, ''बहुत कम लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत ज्‍यादा व्यापार करते हैं। इसकी यह वजह है कि भारत ने अब तक हम पर इतने ऊंचे टैरिफ लगाए हैं कि हमारे व्यवसाय भारत में सामान नहीं बेच पा रहे हैं। यह पूरी तरह से एकतरफा आपदा रही है!''

चीन में एससीओ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात के कुछ घंटे बाद ट्रंप का यह बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत अपना ज्यादातर तेल और सैन्य उत्पाद रूस से खरीदता है, जबकि अमेरिका से बहुत कम खरीदारी करता है। अब उन्होंने अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब देर हो रही है। उन्हें ऐसा सालों पहले करना चाहिए था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article