Video: हर तरफ चीख-पुकार, सड़कों पर अफरातफरी का माहौल... फिलीपींस में भूंकप के बाद सुनामी के अलर्ट से लोगों में दहशत

फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में शुक्रवार तड़के (स्थानीय समय अनुसार) भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इस भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की है और आफ्टरशॉक (भूकंप के झटके) की संभावना भी जताई है। यूरोपीय-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप की गहराई 62 किलोमीटर (38.53 मील) थी।

फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद सुनामी का खतरा पैदा हो गया। फिलीपीन के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप संस्थान ने कहा कि इस भूकंप से नुकसान तथा बाद में और झटकों की आशंका है। भूकंप का केंद्र समुद्र में मनाय शहर से लगभग 62 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में दावाओ ओरिएंटल प्रांत के पास स्थित था।

phillipines earthquake 1

फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।(फोटो सोर्स: AP)

समुद्र में खतरनाक लहरें उठने की आशंका

होनोलूलू स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के कारण इसके केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में समुद्र में खतरनाक लहरें उठने की आशंका है। उसने हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि इससे बड़े पैमाने पर सुनामी का खतरा नहीं है।

End of Feed