Tibet Earthquake: तिब्बत में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। तिब्बत में गुरुवार को लगभग दो घंटे के अंतराल में दो बार भूकंप की वजह से धरती कांपी है।
तिब्बत में भूकंप के झटके किए गए महसूस (फाइल फोटो)
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 3:42 बजे आया। भूकंप का केंद्र तिब्बत क्षेत्र में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का अक्षांश 31.472 डिग्री उत्तर और देशांतर 80.356 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया।
भूकंप के झटके ऐसे समय पर महसूस किए गए जब कुछ दिनों पहले ही तिब्बत की ओर से आई तबाही की चपेट में आने से नेपाल त्राहिमाम-त्राहिमाम मच गया है। चारों तरफ मलबा बिखरा हुआ है और दर्द में कराहते लोग अपनों की तलाश में जुटे हुए हैं। नेपाल आपदा में अबतक 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
दूसरी बार लगे झटके
इससे पहले, गुरुवार की दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 1:46 बजे आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 14 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसके केंद्र का अक्षांश 31.479 डिग्री उत्तर और देशांतर 80.370 डिग्री पूर्व दर्ज किया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'PM मोदी को होना चाहिए थानेदार, उनका देश चलाने में कोई इंटरेस्ट नहीं', सत्येंद्र जैन को जमानत मिलते ही सरकार पर बरसे केजरीवाल
फिलहाल उपलब्ध जानकारी में इस भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर नुकसान या झटके महसूस किए जाने से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी का इंतजार है। सनद रहे कि तिब्बत और इसके आसपास के क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं, जिसके चलते यहां समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।
