Eearthquake: पापुआ न्यू गिनी के न्यू गिनी में तेज भूकंप के झटके आए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। पोर्ट मोरेस्बी ओशिनिया के एक देश पापुआ न्यू गिनी की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भूकंप 80 किलोमीटर की गहराई में आया। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
पापुआ न्यू गिनी में 7.0 तीव्रता का भूकंप
वहीं, तिब्बत के शिजांग में भी देर रात भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि रिक्टर स्केल पर 4.2 की तीव्रता वाला भूकंप तिब्बत के शिजांग में 01:12 बजे आया।
An earthquake with a magnitude of 7.0 on the Richter Scale hit New Guinea, Papua New Guinea: USGS undefined
— ANI (@ANI) Apr 3, 2023
बता दें कि देश और दुनिया के कई हिस्सों में लगातार भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी है। दो महीने पहले ही तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में अक्सर भूकंप के झटके आते रहे हैं। पिछले महीने ही दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी थी और लोग रात में काफी देर तक अपने घरों से बाहर रहे थे।
