Earth Hottest Day: धरती के तापमान में जबरदस्त इजाफा, 3 जुलाई 2023 रहा पृथ्वी का सबसे गर्म दिन

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 5, 2023, 11:13 AM IST

Hottest Day On The Earth: तीन जुलाई को पृथ्वी पर सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पृथ्वी की सतह से 2 मीटर ऊपर औसत वैश्विक हवा का तापमान 62.62 डिग्री फॉरेनहाइट या 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Hottest Day On The Earth: द हिल ने नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पृथ्वी पर सबसे गर्म दिन 3 जुलाई को दर्ज किया गया था। मेन यूनिवर्सिटी (Maine University) द्वारा विश्लेषण किए गए आंकड़ों के अनुसार, 3 जुलाई को पृथ्वी की सतह से 2 मीटर ऊपर औसत वैश्विक हवा का तापमान 62.62 डिग्री फॉरेनहाइट या 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के रॉबर्ट रोहडे ने मंगलवार (स्थानीय समय) को ट्विटर पर कहा कि एनसीईपी (नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्रेडिक्शन) ने कल पृथ्वी के औसत तापमान को मनुष्यों द्वारा मापा गया अब तक का सबसे गर्म दिन बताया है। यह ग्लोबल वार्मिंग के शीर्ष पर एल नीनो के कॉम्बिनेश से प्रेरित है और हम अगले 6 हफ्तों में कुछ और भी गर्म दिन देख सकते हैं।

Weather Update, Temperature, Hottest Day, Earth Hottest Day

पृथ्वी का सबसे गर्म दिन रहा 03 जुलाई 2023 (तस्वीर-PTI)

NOAA के मुताबिक स्पैनिश में अल नीनो का मतलब छोटा लड़का होता है। दक्षिण अमेरिकी मछुआरों ने पहली बार 1600 के दशक में प्रशांत महासागर में असामान्य रूप से गर्म पानी की अवधि देखी। उन्होंने जो पूरा नाम इस्तेमाल किया वह एल नीनो डी नविदाद था क्योंकि एल नीनो आमतौर पर दिसंबर के आसपास चरम पर होता है। अल नीनो हमारे मौसम को काफी प्रभावित कर सकता है। गर्म पानी के कारण प्रशांत जेट स्ट्रीम अपनी तटस्थ स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ने लगती है। इस बदलाव के साथ उत्तरी अमेरिका और कनाडा के क्षेत्र सामान्य से अधिक शुष्क और गर्म हो गए हैं। लेकिन अमेरिकी खाड़ी तट और दक्षिणपूर्व में, इन अवधियों में सामान्य से अधिक नमी होती है और बाढ़ बढ़ जाती है।

End of Feed